लुधियानाः जिले से एक साझा केंद्र के कर्मचारी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत ये कार्रवाई की गई। टीम मौके पर पहुंची और साझा केंद्र में मनजिंदर सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं, हल्का दाखा में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज डॉ. कंवल नैन सिंह कंग ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव दाखा के रहने वाले जगतार सिंह ने उन्हें शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी कुलदीप कौर के पासपोर्ट की वेरिफिकेशन के लिए साझा केंद्र मुल्लापुर दाखा में तैनात कर्मचारी मनजिंदर सिंह ने 4000 रुपये रिश्वत की मांग की।
सरकार की छवि खराब करने की कोशिश: डॉ. कंग
डॉ. कंग ने कहा कि ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
उन्होंने आगे कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। जो भी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा जाएगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।