Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: बाढ़ का दिखने लगा असर, इस इलाके में कई घर...

Punjab News: बाढ़ का दिखने लगा असर, इस इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पिछले दिन पहाड़ों में हुई भारी बारिश के कारण रणजीत सागर बांध में पानी ओवरफ्लो होने के बाद रणजीत सागर डैम के फ्लडगेट खोल दिए गए जिसके बाद पानी को रावी नदी और नीचे स्थित लिंक नहरों में छोड़ दिया, जिससे पानी ने बड़े पैमाने पर गांवों में तबाही मचाई थी और उस तबाही के बाद अब जैसे-जैसे दिन साफ हो रहे हैं, नुकसान का खुलासा हो रहा है और अगर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सुजानपुर के गांव भेरियां में एक परिवार का घर पूरी तरह ढह गया। परिवार में 4 सदस्य हैं, जिनमें एक महिला और उसके 3 बच्चे शामिल हैं।

पानी ने ऐसा कहर ढाया कि पूरे घर गिर गया और पड़ोस के घरों को भी भारी नुकसान हुआ। पड़ोस के घरों ने दीवारों के नीचे जैक लगाकर अपने घरों को बचाया। अगर इस जैक को दीवार के नीचे से निकाल लिया जाए तो उस घर को भी गिरने में देर नहीं लगेगी। ऐसे में गांव के लोगों ने इस गरीब परिवार की मदद के लिए एक शेड बनाया है और साथ ही एक टेंट की व्यवस्था करके परिवार को उसमें रखा है ताकि बारिश होने पर इस परिवार को सहारा मिल सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर पानी आने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। घरों का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और एक परिवार का घर पूरी तरह से ढह गया है और अभी तक कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया है। गांव के लोगों ने कुछ हद तक उनकी मदद की है, लेकिन ऐसे में जरूरी है कि समाजसेवी संस्थाएं या राज्य सरकार के प्रतिनिधि आगे आकर इस परिवार की मदद करें, ताकि वे फिर से बेहतर तरीके से अपना जीवन शुरू कर सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -