Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: मशहूर कॉलोनाइजर Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों...

Punjab News: मशहूर कॉलोनाइजर Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के मशहूर कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने सुबह छापेमारी की। ईडी की इस छापेमारी के दौरान अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने शहर के सभी ठिकानों पर छापेमारी की और अंदर बैठे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें कारोबारी विकास पासी से भी ईडी पूछताछ कर रही है।

Highlight:

  • कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के ठिकानों पर ईडी की रेड
  • विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से है खुद की कंपनी
  • ईडी की रेड को लेकर रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों में मची खलबली
  • सुबह 6 बजे विकास पासी के ठिकानों पर चल रही छापेमारी

कारोबारी और कॉलोनाइजर विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से अपनी खुद की कंपनी है। विकास पासी शहर के मशहूर कॉलोनाइजर हैं जोकि रियल एस्टेट में जाना-पहचाना चेहरा हैं। विकास पासी का लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर भी ऑफिस है। ईडी ने सुबह-सुबह उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी की मुख्य वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट से जुड़ी एक डील को लेकर वह काफी समय से ईडी के निशाने पर थे। ईडी की छापेमारी के बाद लुधियाना में रियल एस्टेट से जुड़े सभी कारोबारियों में खलबली मच गई है। कई नामी कारोबारी शहर से बाहर चले गए हैं। ईडी ने सुबह करीब 6 बजे ठिकानों पर छापेमारी की और घंटों बाद भी पूछताछ जारी है और ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

Apple Heights कंपनी के मालिक विकास के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -