Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: LPG की कमी से स्कूलों में चूल्हों पर शुरू हुआ...

Punjab News: LPG की कमी से स्कूलों में चूल्हों पर शुरू हुआ मिड-डे मील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था को हर हाल में जारी रखने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। LPG की कमी के चलते कई स्कूलों में अब खाना पारंपरिक चूल्हों पर तैयार किया जा रहा है। सरकारी हाई स्कूल इब्बण कलां का उदाहरण इस स्थिति को स्पष्ट करता है। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार पिछले चार दिनों से मिड-डे मील लकड़ी के ईंधन पर बनाया जा रहा है। रोजाना लगभग 10 से 15 किलो लकड़ी की खपत हो रही है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों के भोजन में कोई कमी नहीं आने दी जा रही।

दरअसल, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत तक भी पहुंचने लगा है। LPG गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई राज्यों में इसकी कमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर मिड-डे मील जैसी योजनाओं पर पड़ा है। सरकार द्वारा जारी ताजा निर्देशों में साफ कहा गया है कि यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध न हो, तो भी खाना बनना बंद नहीं होना चाहिए।

स्कूलों को लकड़ी, बिजली या अन्य किसी भी माध्यम से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और नियमितता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में मिड-डे मील योजना प्रभावित न हो। इब्बण कलां स्कूल में भी इन निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। गैस की कमी के बावजूद चूल्हों पर भोजन बनाकर बच्चों को समय पर खाना दिया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित नहीं हो रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -