- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: 1.29 करोड़ की लागत से नए फायर ब्रिगेड स्टेशन का...

Jalandhar News: 1.29 करोड़ की लागत से नए फायर ब्रिगेड स्टेशन का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों को राहत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और नगर निगम मेयर विनीत धीर, निगम कमिश्नर गौतम जैन और फायर बिग्रेड के एफडीओ जसवंत सिंह काहलो की अगुवाई में आज फायर ब्रिगेड स्टेशन का उद्घाटन किया गया। दरअसल, पिछले काफी समय से व्यापारियों की ओर से इलाके में नया फायर बिग्रेड खोलने को लेकर प्रशासन से मांग की जा रही थी। आज सरकार की ओर से व्यापारियों की मांगों को पूरा करते हुए नए फायर ब्रिगेड स्टेशन का उद्घाटन किया गया। नगर निगम जालंधर के प्रयासों से बनकर तैयार हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन में लगभग 1 करोड़ 29 लाख का खर्च आया है।

स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित होने से लेदर कंपलेक्स सहित आसपास की व्यापारिक इकाइयों में अगर आग लगती है तो इसकी सूचना मिलने पर तुरंत गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचेगी। इससे पहले शहर के बीच में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से गाड़ियां पहुंचने में काफी टाइम लग जाता था। जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता था। मामले की जानकारी देते हुए एफडीओ जसवंत सिंह काहलो ने कहा कि अभी स्थायी स्टाफ की भर्ती नहीं की गई है। ऐसे में शिफ्ट के माध्यम से नए फायर बिग्रेड दफ्तर में काम किया जाएगा। जहां लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि काफी देर से यह इसकी मांग चल रही थी। जिसे आज मान सरकार द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत के साथ इस स्थान पर फायर स्टेशन का निर्माण किया गया है और स्पोर्ट्स और सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के लिए यह बहुत ज़रूरी कार्य था। उन्होंने कहा कि 3 सालों से पंजाब वासियों की मांगे मान पूरी कर रही है।

नगर निगम मेयर विनीत धीर ने कहा कि लंबे समय से व्यापारियों की मांग को आज मान सरकार ने पूरा करते हुए करोड़ों की लागत ने फायर बिग्रेड का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन से पहले सुखमनी साहिब का पाठ रखवा गया। उन्होंने कहा कि अगर इंडस्ट्री के पास कोई घटना होती थी तो घटना स्थल पर गाड़ियों को मौके पर पहुंचने पर समय लग जाता था, लेकिन अब नए फायर बिग्रेड दफ्तर खुलने से इस समस्या का समाधान मान सरकार की ओर से किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page