लुधियानाः जिले के शिवपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बीच सड़क अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को इकट्ठा होता देख पति मौके से फरार हो गया। महिला को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की बाजू बुरी तरह से कटी हुई थी और उसकी पीठ पर भी 3 गहरे घाव थे। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया। वही मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराबी पति ने पत्नी पर चा*कू से किया हमला, गं*भीर घा*यल NEWS:https://t.co/aneuiE8dMG #PunjabNews #CrimeNews #DomesticViolence #BreakingNews #PunjabUpdate #StabbingCase pic.twitter.com/gzxXQuX4MN
— Encounter India (@Encounter_India) August 22, 2025
जानकारी देते घायल महिला रिंकू देवी ने बताया कि वह शिवपुरी इलाके में रहती है। करीब 14 साल पहले उसकी शादी संजीव दास के साथ हुई थी, जिससे उसके 5 बच्चे हैं। अक्सर ही उसका पति उसे शराब पीकर मारपीट करता था। कई बार पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। वीरवार की रात जब रिंकू देवी अपने काम से घर की तरफ लौट रही थी। तब रास्ते में शनि मंदिर के बाहर उसका पति पीछे से आया और उसने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही वह पीछे की तरफ घूम कर देखने लगी, तो उसके पति ने उसके पेट पर भी चाकू से हमला करना चाहा, जिस दौरान रिंकू देवी ने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया।
रिंकू देवी ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठे हो गए। जिन्हें देखकर उसका पति मौके से चाकू लेकर फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पीठ और बाजू पर लगभग 30 टांके लगे। डॉक्टरों के अनुसार महिला के गहरे घाव होने के चलते उसका खून ज्यादा बह गया है जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल महिला को PGI रेफर किया है। वही मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।