HomePunjabLudhianaPunjab News: हमलावरों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, लगे...

Punjab News: हमलावरों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः डाबा इलाके के सतगुरु नगर में तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना देने वाली महिला पर हमला हो गया।जिससे वह घायल हो गई। महिला का आरोप है कि कथित तौर पर ड्रग व्यापार से जुड़े आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसकी पिटाई की। हमले से लोगों में रोष पाया जा रहा है।

जानकारी अनुसार 7 मार्च को पुलिस ने इलाके से 8 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 60 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार्रवाई के दौरान सतगुरु नगर की रहने वाली 45 वर्षीय सुखमनप्रीत कौर ने पुलिस कमिश्नर के साथ ड्रग गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर ड्रग तस्करी में शामिल कुछ आरोपियों ने उसके घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। अगले दिन 8 मार्च को जब वह सामान लेगे घर के बाहर गई, तो उसका पीछा किया और बाद में उसके घर में घुसकर मारपीट की गई।

उसने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ सूचना साझा करने के लिए उन्होंने मुझे पीटा और गाली-गलौज की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की। पीड़िता ने न्याय की मांग की। सुखमनप्रीत का दावा है कि हमले के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में तीन दिन लगा दिए। सीपी और डीसीपी से मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने बनता एक्शन नहीं लिया था।

वहीं डाबा पुलिस ने मनदीप कौर, उसके पति सुमित कुमार और उनकी रिश्तेदार प्रिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, डाबा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह एक निजी विवाद था और ड्रग डीलरों को बेनकाब करने में महिला की भूमिका से जुड़ा नहीं था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -