Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabAmritsarPunjab News: दुबई से चल रहा था नशे का नेटवर्क, 7.630 किलो...

Punjab News: दुबई से चल रहा था नशे का नेटवर्क, 7.630 किलो हेरोइन, ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.630 किलो हेरोइन और 21,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपय बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे।

यह संपर्क वर्चुअल नंबरों के जरिए किया जा रहा था, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। जांच में सामने आया है कि यही दुबई-आधारित हैंडलर सीमापार से हेरोइन की खेप मंगवाने, पिकअप लोकेशन तय करने और आगे सप्लाई चेन को निर्देशित करने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार यह हैंडलर कई अन्य नशीले पदार्थों के नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है और 43 किलो हेरोइन की बरामदगी वाले एक बड़े एनडीपीएस मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस ने थाना छेहरटा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके और अन्य शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page