फिरोजपुरः जिले में खेतों में सुबह-सुबह पुलिस और बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया गया। जहां सर्च अभियान के तहत संयुक्त ऑपरेश में पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन को बरामद किया गया। वहीं खेतों की तलाशी के दौरान 1107 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस और बीएसएफ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम के तहत गांव हबीब वाला कंडियाली तार के नज़दीक यह कार्रवाई की गई है।
जहां पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ द्वारा खोज के दौरान खेतों से एक ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट मिला, जिसमें 1107 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि ड्रोन और हेरोइन मिलने के बाद बीएसएफ के साथ मिलकर पुलिस अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।