अमृतसर : अक्सर देखने और सुनने को मिला है कि ट्रेन खुले फाटक से गुजर गई। लेकिन इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें फाटक खुला देख ट्रेन के ड्राइवर ने खुद ही फाटक से पहले ट्रेन को रोक दिया। यह घटना कोट खालसा में बने रेलवे फाटक की है। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि कोट खालसा में रेलवे फाटक खुला था और उसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गेटमेन सोया हुआ था। जिसे देख लोगों को गुस्सा आ गया और उनकी आपस मे तीख़ी नोकझोंक हो गई।
जिसके बाद गेटमेन ने फाटक बंद किया और ट्रेन वहां से गुजर गई। इससे पहले ट्रेन के गार्ड और गेटमैन के बीच भी बहसबाजी हुई है। इस घटनाक्रम की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें लोग गेटमेन को गालियां निकाल रहे है और ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ की सरहाना कर रहे है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर FIR दर्ज की है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।