फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड पर खाई फेमे के नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कस्बा ममदोट के गांव माछीवाड़ा के रहने वाले हैं और दोनों नौजवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से फिरोजपुर शहर आ रहे थे।
ऐसे में जब उनकी बाइक खाई फेमे के नहर के नज़दीक पहुंची तो पीछे से आ रही कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों नौजवान गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को फिरोजपुर के लाल नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जहां घायलों का इलाज किया गया, वहीं परिवार ने मांग की है कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उचित न्याय दिया जाए। वहीं, सड़क सुरक्षा टीम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल प्राप्त हुआ था, जिस तरह से उनकी टीम वहां पहुंची और घायलों का इलाज के लिए अस्पताल ले गई, ठीक उसी समय उन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।