अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में मृतक के पोस्टमॉर्टम को लेकर शव मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। कुछ देर तक पोस्टमार्टमक की प्रक्रिया शुरू होगी। एसीपी गगनदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम पीजीआई के डॉक्टरों के एक बोर्ड की देखरेख में किया जाएगा, ताकि परिवार के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी और कानूनी रूप से मान्य हों।
पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया की पूरी जानकारी रिकॉर्ड हो सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया में न्यायिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रहेगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, किसी भी प्रकार की अस्पष्टता या त्रुटि से बचने के लिए पोस्टमार्टम पूर्ण पेशेवर वैज्ञानिक पर्यवेक्षण के तहत किया जाएगा। इस प्रक्रिया से घटना की पूरी जांच के लिए ठोस सबूत मिलने की संभावना है।
