HomePunjabMogaPunjab News: बाल कटवाने को लेकर हुआ विवाद, सैलून मालिक पर चलाई...

Punjab News: बाल कटवाने को लेकर हुआ विवाद, सैलून मालिक पर चलाई गोली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले में छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट और फायरिंग के मामले सामने आते ही रहते हैं। आजकल छोटा सा विवाद कब विकराल रूप ले लेता है, पता ही नहीं चलता। वहीं लोगों में भी पुलिस का डर जैसे खत्म ही होता जा रहा है। शरारती तत्व किसी पर भी फायरिंग करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। ऐसा ही मामला मोगा के बागेआना बस्ती से सामने आया है जहां, कुछ युवकों ने एक सैलून मालिक पर फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मोगा के बागेआना बस्ती में देवेंदर कुमार की सैलून है। वहां बाल कटवाने को लेकर कुछ युवकों से देवेंदर का विवाद हो गया था जिसके बाद गुस्साए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली देवेंदर के पैर में लगी जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने देवेंदर को मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको मोगा मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि उन्हीं बदमाशों ने मोगा की इंद्रा काॅलोनी, लोहरिया वाला मोहल्ला में भी फायरिंग की। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -