Punjab Govt AD
HomePunjabFirozpurPunjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हमलावरों ने मौजूदा और पूर्व सरपंच के घरों पर भी किया हमला

फिरोजपुरः जिले के गांव गटी राजो में 2 पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। हैरानी की बात यह है कि हमलावारों ने मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के घरों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि इस हादसे में गोलियां चलने की भी सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सरहदी गांव गट्टी राजो में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इसी को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का इंतजाम किया गया था।

इस दौरान लंगर के बांटने को लेकर दो पक्षों के बीच मामला इतना गरमा गया कि पूरा गांव जंग का मैदान बन गया और लोग एक-दूसरे के घरों पर छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान पूर्व सरपंच और मौजूदा सरपंच को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा गया, उनके घरों पर ईंटें फेंकते देख ऐसा लग रहा है मानो दो सेनाएं युद्ध में गोलीबारी कर रही हों। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है, ताकि इस हमले के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -