Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharPunjab News: नशे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे DIG Rajpal Singh, देखें...

Punjab News: नशे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे DIG Rajpal Singh, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके लिए पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आज जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है। इसी साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति के लिए बनाए गए नशा मुक्ति केंद्रों का भी दौरा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज डीआईजी राजपाल सिंह पठानकोट सरकारी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने नशा छोड़ने आए युवाओं से बातचीत की। उन्होंने सिविल अस्पताल प्रशासन से इन नशा मुक्ति केंद्रों को और बेहतर बनाने तथा जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने को कहा।

मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी राजपाल सिंह ने बताया कि आज नशा मुक्ति केंद्र का विशेष दौरा किया गया, जिसमें अगर कोई कमियां हैं तो उसे और बेहतर बनाया जाए और इसमें सुधार किया जाए। इसी कड़ी के तहत डॉक्टरों से भी चर्चा की गई, ताकि आने वाले मरीज को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -