Punjab Govt AD
HomePunjab News: Diamond और Heaven Spa Center में Police की Raid, 9...

Punjab News: Diamond और Heaven Spa Center में Police की Raid, 9 महिलाओं सहित 11 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः पुलिस ने 2 स्पा सेंटरों में रेड करके में जिस्मफरोशी का धंधे करने के मामले मेें 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने डायमंड स्पा सेंटर और हैवन स्पा सेंटर में रेड करके 9 महिलाओं व 2 व्यक्तियों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में स्पा सेंटर संचालकों समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फगवाड़ा की एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गुरु हरगोबिंद नगर की बैक साइड पर प्रिंस नाम का व्यक्ति डायमंड स्पा सेंटर चलाता है, जिसमें अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है।

एसपी भट्टी के अनुसार एसएचओ ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर रेड करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रोनित निवासी खेड़ा कॉलोनी फगवाड़ा, हरप्रीत कौर निवासी मोतिया हाइट्स, जीरकपुर, रमनदीप कौर निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी पटियाला, कोमल शर्मा निवासी निर्मल छाया जीरकपुर, माहिरा शर्मा निवासी प्रेम नगर, यादव कॉलोनी दिल्ली, शिवानी निवासी उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर मालिक प्रिंस सहित उक्त सात लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

इसी तरह सिटी एसएचओ जतिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पुरानी सब्जी मंडी बंगा रोड पर रवि व काका नाम के व्यक्ति हैवन स्पा सेंटर चलाते हैं, जिसमें अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। एसएचओ ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर रेड करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हरप्रीत निवासी गाड़दीवाला जिला फिरोजपुर, सरोज कुमारी निवासी होशियारपुर, नेहा कौर निवासी कौलसर मोहल्ला फगवाड़ा, पिंकी निवासी प्रतापपुरा जालंधर, चंदा देवी पानीपत हाल निवासी खोथडां थाना बहराम के रूप में हुई। सेंटर मालिक रवि और काका सहित सभी सात लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक कंट्रोल एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -