Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: ढाबा संचालक को पिटबुल ने बुरी तरह से नोंचा, बाजू...

Punjab News: ढाबा संचालक को पिटबुल ने बुरी तरह से नोंचा, बाजू पर लगे 20 टांके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कभी बच्चों तो कभी बुजुर्गों को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड स्थित कोहाडा चौक के पास सामने आया है, जहां एक पालतू पिटबुल ने स्थानीय ढाबा संचालक को बुरी तरह घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल ढाबा संचालक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने ढाबे, जिसे तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, पर मौजूद था। इसी दौरान पास में मौजूद पालतू पिटबुल ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी एक बाजू को बुरी तरह नोंच डाला। कुत्ते ने लगातार 5-6 बार काटा, जिससे जसविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जसविंदर के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी बाजू पर 20 से अधिक टांके लगाए। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान जसविंदर ने बताया कि वह ढाबे के बाहर खड़ा था, तभी अचानक पिटबुल ने उसे दबोच लिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हुए और उसे बचाया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर प्रशासन सख्ती से नियम बनाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -