Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: 10 रुपए को लेकर ढाबा मालिक पर तेजधार हथियार किया...

Punjab News: 10 रुपए को लेकर ढाबा मालिक पर तेजधार हथियार किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के बलटाणा इलाके में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 रुपये के लिए ढाबा मालिक पर व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। इस घटना में ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार बलटाणा इलाके में स्थित ढाबे पर एक व्यक्ति चाय पीने आया था। चाय पीने के बाद वह बिना पैसा दिए चला गया। ढाबा मालिक चंद्र सिंह ने जब उस व्यक्ति का पीछा करके चाय के 10 रुपये मांगे, तो व्यक्ति ने गैंती से जानलेवा हमला किया गया।

व्यक्ति द्वारा ढाबा मालिक के कंधे पर गैंती से वार करने पर वह वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले के दौरान कंधे पर गंभीर चोट आई है लेकिन फिलहाल चंद्र सिंह की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्र सिंह ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -