Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: कोरोना से व्यक्ति की माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों...

Punjab News: कोरोना से व्यक्ति की माैत के बाद विभाग अलर्ट, अस्पतालों में वार्ड तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से सताने लग गया है। वहीं पंजाब में जनवरी अब तक कोरोना के 7 केस आए हैं। हालांकि इनमें से 5 रिकवर हो गए हैं। इसी तरह 2 केस हरियाणा से भी संबंधित थे। जबकि लुधियाना के एक मरीज की बीते दिन चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल ने बताया कि एक मरीज का मोहाली में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत भी बेहतर है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज को हेपेटाइटिस बी के साथ-साथ लिवर की बीमारी थी।

डॉक्टरों के अनुसार अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते उसकी मौत हुई है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। देश के बाद राज्य में सामने आ रहे कोरोना मरीजों के बाद प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को पूरे प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार की जा रही है। बुधवार को सिविल अस्पताल में 15 बेड लगाकर कोरोना वार्ड तैयार किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अभी तक अस्पताल में कोई ऐसा मरीज नहीं आया है जो कोरोना पॅाजिटिव हो, फिर भी तैयारियां पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेष वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। सीएस ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तरह घातक नहीं है, जो मरीज कोविड पॉजिटिव हो रहे है, वह खुद को रिकवर कर रहे है। फिर भी लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -