फिरोजपुरः पंजाब में भले ही 15 अक्टूबर को पंचायती चुनाव हो गए है। हालांकि कुछ जगहों पर लड़ाई-झगड़े व स्याही गिराने के मामले सामने आने पर चुनाव आयोग द्वारा बीते दिन दोबारा वोटिंग करवाई गई। वहीं अब फिरोजपुर के गांव पखड़ा में लोगों ने पोलिंग अफसर पर धक्केशाही के आरोप लगाए है। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने चुनाव आयोग से दोबारा से चुनाव करवाने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मतदान अधिकारी मतदाताओं को वोट देने के लिए मजबूर करने के लिए चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर मतदान करा रहे थे और जब उम्मीदवार ने इसका विरोध किया तो कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया। परिवार ने आरोप लगाए है कि वहीं शाम को वोटों की गिनती के दौरान पोलिंग अफसर द्वारा महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। परिवार ने आरोप लगाए है कि उन्हें धक्के मारकर पोलिंग स्टेशन से बाहर निकाल दिया गया। परिवार का कहना है कि इसकी शिकायत फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर को दे दी गई है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
मामले की जानकारी देते हुए रूप सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सरपंच चुनाव में उम्मीदवार थी और वह पोलिंग बूथ पर एजेंट के पद पर तैनात थे। आरोप है कि गांव की महिला पारो बाई वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर गई तो वहां पर पोलिंग अफसर द्वारा महिला के हाथ से पर्ची छीन ली गई और कहा कि वह खुद पर्ची पर मोहर लगाएंगे, जिसको लेकर महिला द्वारा वहां पर शोर मचाया गया। रूप सिंह का कहना है कि शोर मचाने पर उनके द्वारा पोलिंग अफसर को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पोलिंग अफसर अश्विन अरोड़ा द्वारा ना रूकने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद करीब 2 घंटे तक वोटिंग रोक दी गई।
इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिस पहुंची। रूप सिंह ने कहा कि उक्त पोलिंग अफसर ने काफी देर बाद माफी मांगी और वोटिंग दोबारा से शुरू की गई। उन्होंने कहा कि उसके कुछ देर बाद पंच की उम्मीदवार वोट डालने गई तो उसे रोक दिया गया। जिसको लेकर फिर से हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद वोटर कैलाश कौर का पति मौके पर आया और उसने दोबारा वोटिंग करवाई। रूप सिंह ने कहा कि एसडीएम को फोन के द्वारा रिकार्डिंग करने सूचना दी गई। इसी बात को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से गांव में दोबारा वोटिंग करवाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पोलिंग अफसर का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। पोलिंग अफसर ने कहा कि उनके काम में रुकावट डाली गई है और उसके साथ मारपीट की गई।
