चंडीगढ़ः सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब सरकार द्वारा तबादलों संबंधी लिए गए फैसले से रोक हटा दी गई है। पंजाब सरकार के प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य तबादलों के लिए नई अवधि निर्धारित की गई है, जो 23 जून 2025 से 1 अगस्त 2025 तक रहेगी। यह फैसला 24 अप्रैल 2023 को जारी निर्देशों के आधार पर लिया गया है। ये निर्देश सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की तबादली प्रक्रिया को सरल और लाभकारी बनाने के लिए जारी किए गए हैं।
