Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: डंकी लगाकर अमेरिका जा रहे 6 बहनों के इकलौते भाई...

Punjab News: डंकी लगाकर अमेरिका जा रहे 6 बहनों के इकलौते भाई की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः हाल ही में अमेरिका की ट्रप सरकार द्वारा यूएसए में रह रहे अवैध अप्रवासियों पर सख्ती का रुख बरतते हुए उनको वाप उनके देशों में भेजा जिसमें करीब 104 भारतीय भी शामिल थे। वहीं डोनाल्ड ट्रप द्वारा अभी और अप्रवासियों को देश से निकालने की कवायद जारी है। वहीं ट्रप सरकार ने मेक्सिको बॉर्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी है। इसके बावजूद भी लोगों द्वारा अमेरिका में डंकी लगाने का सिलसिला जारी है।

डंकी दौरान कई लोगों के मरने की खबरे सामने आती ही रहती है, लेकिन लोग फिर भी डंकी लगाने से बाज नहीं आते हैं। डंकी से जहां, लोगों के कई गुणा पैसे बर्बाद होते हैं। वहीं दूसरी और कई लोग अपनी जान भी गवां देते हैं। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है, जहां, 33 वर्षीय व्यक्ति की अमेरिका की डंकी लगाने दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुरप्रीत सिंह 6 बहनों का इकलौता भाई था।

जानकारी मुताबिक, रोजी रोटी कमाने के लिए गुरप्रीत सिंह 6 साल पहले वर्क परमिट पर इंग्लैैंड गया था, जहां से वह वापस आ गया था। इसके बाद करीब 3 महीने पहले वह एक एजेंट के जरिए अमेरिका जा रहा था। इस दौरान अमेरिका जाते समय ग्वाटेमाला के पास दिल का दौरा पड़ने के चलते उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी उसके साथियों ने परिवार को दी और उन्हें फोन करके बताया कि उनके बेटे गुरप्रीत की मौत हो गई है। परिवार में जहां शोक की लहर है, वहीं उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव भारत मंगवाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -