लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे से मौत होने के आकंड़े थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज सुबह सतलुज दरिया के पास तलवंडी गांव में व्यक्ति की मौत हो गई। इलाका निवासियों का कहना है कि व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं घटना स्थल से मृतक के पास से सीरिंज भी पड़ी मिली है। मामले की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता जोरा सिंह ने कहा कि आज सुबह जब कुछ लोगों ने एक युवक का शव खेतों में पड़ा देखा तो उन्होंने तुंरत शोर मचाया। लोगों ने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया।
Punjab News: इलाके में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस #Punjab #News pic.twitter.com/KmAbQty4Qi
— Encounter India (@Encounter_India) January 15, 2025
लोगों ने कहाकि उनका गांव पहले से नशे को लेकर काफी बदनाम है, जहां नशे का कारोबार सरेआम चलता है, लेकिन नशा बेचने वालों पर सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं होती, जिसके चलते आए दिन गांव में मौते हो रही है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि उन्हें गांव में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस व्यक्ति की मौत का कारण नशे की ओवरडोज नहीं मान रही। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उधर, थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इस केस में पुलिस जांच कर रही है।
युवक की कुदरती मौत या अन्य किसी कारण से मौत हुई है यह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। जहां तक सवाल घटना स्थल पर मिले इंजेक्शनों का है तो उसकी जांच की जा रही है। इलाके में पुलिस पूरी तरह से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही कई नशा तस्करों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए है। इलाके में आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। नशा तस्कर के बारे में बताने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।
