Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: Hotel में व्यक्ति का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से...

Punjab News: Hotel में व्यक्ति का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आंशका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः सिविल लाइन थाना के अधीन आते इलाके में स्थित होटल में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दरअसल, होटल के कमरे में व्यक्ति का पुलिस को शव मिला है। कहा जा रहा है कि मृतक की नशे की ओवरडोज का टीका लगाने से हुई है। मृतक की पहचान अनमोल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त पर ने नशे की डोज दी थी, जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त नशे के आदी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता ने कहा कि अनमोल सिंह श्री मुक्तसर साहिब में रहता था और वह घर से यह कहकर आया था कि हम नशा मुक्ति केंद्र हिसार हरियाणा जा रहे हैं।

लेकिन वह बठिंडा के एक होटल में ठहर गए। जहां आरोपी दोस्त प्रदीप निवासी हिसार ने मेरे बेटे को नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं जांच अधिकारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और नशे को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -