फिरोजपुरः जिले के गांव भाईके वाड़ा घलखुर्द में नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर ने नहर में व्यक्ति का तैरता हुआ शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।