Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: सरकारी अस्पताल के नजदीक गटर से मिली लाश, देखें वीडियो

Punjab News: सरकारी अस्पताल के नजदीक गटर से मिली लाश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः रेलवे कॉलोनी के पास बने रेलवे के सरकारी अस्पताल के पास शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास बने गटर से व्यक्ति लाश बरामद हुई है। जिसकी उम्र लगभग 35-40 साल लग रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एनजीओ की टीम और पुलिस विभाग को दे दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनाल थाने की पुलिस और एनजीओ ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हर जीवन सिंह ने बताया कि हमें एनजीओ की ओर से सूचना मिली थी कि रेलवे के सरकारी अस्पताल के नज़दीक एक गटर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी और उसे पल्ले में लपेटकर फेंका गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आस-पास पता किया जा रहा है कि आखिरकार यह लाश नाले में कैसे पहुंची। दूसरी ओर विभिन्न थानों में मृतक को लेकर सूचना दी गई है ताकि पता चल सके कि कोई व्यक्ति गुमशुदा नहीं हुआ है। दूसरी ओर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -