पठानकोटः पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक संभावित लक्षित हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਟਾਰਗੇਟ ਕਿਲਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ: ਚਾਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੋ ਨਾਬਾਲਗ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग पंजाब में संगठित अपराध को बढ़ावा देने और खासतौर पर लक्षित हत्याओं में शामिल था। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह गिरोह एक बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। पुलिस की इस सफलता ने न केवल अपराधियों की योजना को विफल किया है बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों से हैं।
आरोपियों की पहचान निशान सिंह (निवासी जौरियां), शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान उर्फ हनी (निवासी मान) और साजन मसीह उर्फ गोरू (निवासी वेरोके, थाना डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है। बता दें कि ये सभी अपराधी पहले से ही कई मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि विदेश में बैठे अपराधियों के इशारे पर ही पंजाब में सक्रिय मॉड्यूल काम कर रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की जांच में इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि इन सुरागों के आधार पर आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है। इस मामले में SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।