Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: नारायण सिंह चौड़ा की पगड़ी उतरने पर छिड़ा विवाद, श्री...

Punjab News: नारायण सिंह चौड़ा की पगड़ी उतरने पर छिड़ा विवाद, श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा दल खालसा का वफ्द, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पिछले दिनी श्री दरबार साहिब के बाहर नारायण सिंह चौड़ा की ओर से अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया था। इस दौरान नारायण सिंह चौड़ी की अकाली नेता की ओर से पगड़ी उतार दी गई थी। जिसके रोष में आज दल खालसा का एक वफ्द मांग पत्र लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव के दफ्तर पर ताला लगा होने के चलते दल ने अपना मांग पत्र दीवार पर चिपका दिया।

दूसरी तरफ खालसा वर्किंग के प्रधान परमजीत सिंह मंड ने बताया कि बड़ी हैरानी की बात है कि अकाल तख्त साहिब से कोई भी व्यक्ति मांग पत्र लेने नहीं पहुंचा। जिसके चलते मजबूरन उन्हें मांग पत्र दीवार पर चिपकाना पड़ा। उन्होंने कहा कि नारायण सिंह चौड़ की दस्तार अकाली नेता की ओर से उतारी गई है। इस संबंधी हम श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग करते है कि उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और धार्मिक सजा सुनाई जाए।

वहीं उन्होंने कहा कि नारायण सिंह चौड़ ने दरबार साहिब पर नहीं बल्कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया है। अकाली नेता जानबूझकर गलत बयानबाजी कर रहे है। अगर 9 दिसंबर को होने वाली अंतरिम कमेटी की मीटिंग में नारायण सिंह चौड़ा की पगड़ी संबंधी कोई भी एक्शन न लिया गया तो वह अपना संघर्ष शुरू करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page