HomePunjabLudhianaPunjab News: वृंदावन हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने के बाद...

Punjab News: वृंदावन हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने के बाद CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब से जान गंवाने वालों की गिनती 11 हो गई है। दरअसल, गोताखोरों को एक और शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान फाजिल्का के अबोहर निवासी मनिक टंडन पुत्र विजय कुमार के तौर पर हुई है। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान भी जागराओं में विलाप करने के लिए चरणजीत बहल के निवास पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि मथुरा में दुखद घटना हुई है।

जगराओं और लुधियाना से श्रद्धालु 5 सालों से माथा टेकने के लिए जा रहे थे। हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद हुए है। हालांकि 4 लोगों की तालाश जारी है। वहीं घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगी से बात हुई है और अन्य लोगों की तालाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब से भी टीमें भेजी गई है। वहीं हादसे में घायलों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन भी मथुरा के डीसी के साथ लगातार संपर्क में है और घटना को लेकर जायजा ले रहे है। पंजाब सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं हादसे में नंदी घाट को श्रृंगार घाट भी कहा जाता है और वहां पर पानी काफी गहरा है। वहीं काफी पुरानी नाव का इस्तेमाल किया जा रहा था। सीएम मान ने कहा कि यह जांच का विषय है। पुल से नाव टकराई और लाइफ जैकेट मौजूद नहीं थी। इस मामले को लेकर यूपी प्रशासन से बातचीत करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो। सीएम मान ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा अगर याद में कोई स्मारक बनाने को लेकर कहेंगे तो वह भी बनाया जाएगा। इस घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में मामले में कार्रवाई को लेकर बाद में बात की जाएगी। इस समय दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -