चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीनों से नशे के खिलाफ युद्ध जो चल रहा है वह पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें लोगों का सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं और उनका कर्जदार हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।” उन्होंने साफ कहा कि हम राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी नहीं छोड़ेंगे और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी।
इस युद्ध में सरकार पंचायत तक प्रस्ताव पास कर रही है। जिसमे थाने से छुड़वाने के लिए थाने कोई नहीं जाएगा और अगर कोई बुरी संगत में है तो उसका इलाज करवाया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि ड्रग तस्कर जिन्होंने लोगों के घर उजड़ कर कोठियां बनाई हुई थी, उन पर लीगल एक्शन हुए है। वहीं कई तस्करों की संपत्ति सीज की गई है और कुछ तस्करों के घर तोड़े गए हैं। सीएम मान ने कहा कि सबूत सामने आने पर दस्तावजे के साथ बड़े लोगो की बारी भी जल्द आएगी। लेकिन किसी के घर उजाड़ कर अपने महल कोई बना ले पंजाब में उनकी सरकार रहते ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में समय जरूर लग गया है। क्योंकि प्लेनिंग बनाने में समय लगता है, फिर यह भी पता चला कि पुलिस के कौन लोग मिले हुए हैं, जिसमें कई ऑपरेशन फैल भी हुए है।
इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर भी की हुई है। इस कार्रवाई में लोगों का सहयोग मांगा गया, जिसमे इस समय यह मुहिम जोरो पर चल रही है। वहीं अब लोगो के फीडबैक भी उनके पास आ रहे है। सीएम मान ने कहा कि जिस तरह नशा तस्कर सड़कों पर घूमते थे, इस दौरान सड़कों पर जा रही लड़कियों के लिए वह परेशानी का सबब बन जाते थे। लेकिन अब आप सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वह सर्कल टूट चुका है। वहीं गांवों में पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गई तो पता चला कि उक्त तस्कर घर छोड़ भाग चुके है।
सीएम मान ने कहा कि हमने पहले ही यह कहा था नशे में लिप्त कोई भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, बेशक वह कितना ही मजबूत रहा है। जिसमे कोई अधिकारी क्यों नहीं शामिल हो। उन्होंने कहा कि बड़े तस्कर के कारण पंजाब के युवाओं को देश तक छोड़ना पड़ा और वहां बड़े तस्कर काबू नहीं होते थे, क्योंकि वह फैन से नेटवर्क चलते हैं।हमने बड़े स्तर तक माफिया को तोड़ा है और सीएम मान ने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि चाहे कोई कितना बड़ा ही तस्कर क्यूं नहीं हो, वह राजनीतिक व्यक्ति क्यूं ना हो या कोई अधिकारी क्यूं ना हो, लेकिन नशे के मामले में मैं किसी पर भी तरस नहीं करूंगा।
मान ने मजीठिया की गिरफ्तारी पर कहा कि बेशक कल विजिलेंस की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में जिस तरह से कल विपक्ष भी साथ में उसके साथ खड़ा नजर आया उससे तो यह खुलासा भी हो गया कि वह भी उनके साथ मिले हुए है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के घर से विजिलेंस को 29 मोबाइल, लैपटॉप, डायरी इत्यादि मिले है, जिसमे आय से अधिक संपति के मामले शामिल है। सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब मिले हुए है, क्योंकि उन्हें लगता नहीं था कि अधिकारी उनके घरों तक नहीं पहुंचेंगे।