संगरूरः ईद-उल-फितर के मौके पर आज शनिवार को मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं सीएम मान ने मालेरकोटला में ईद-उल-फितर पर सीएम लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि पंजाब में भाईचारा का काफी मजबूत है।
ऐसे में सभी भाईचारे के लोग मिलकर सभी पर्व को मनाते है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के शहजादों का नारा आज भी गूंजता है। 38.5 एकड़ फौज की जमीन सरकार के नाम तब्दील हो गई है। ऐसे में जल्द यहां पर मेडिकल सेंटर खुलने जा रहा है। इसी के साथ 150 बेड का एक ईएसआईएस अस्पताल बनाया जा रहा है। वहीं नर्सिंग कॉलेज भी यहां पर जल्द बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों का स्कूल यहां पर 2 शिफ्टों में चलता था। ऐसे में अब उसे 5 मंजिला स्कूल तैयार कर दिया गया है। सीएम मान ने कहाकि पंजाब में नफरत का बीज कभी नहीं उगता। हकूमत वो करते है जिनका दिलों पर राज होता है, यू कहने को तो मुर्गें के सिर पर भी ताज होता है। ऐसा तो बहुत से लोग राजा कहाकर चले गए। सीएम मान ने कहा कि अगर लोगों के लिए हकूमत करोंगे तो इतिहास में नाम दर्ज किए जाओगे।
