Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: CM Mann और Governor kataria ने फहराया तिरंगा, 24 पुलिस...

Punjab News: CM Mann और Governor kataria ने फहराया तिरंगा, 24 पुलिस अधिकारी सीएम अवॉर्ड से नवाजे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

PAU Ground में पहली बार सेना के जवानों ने मार्शल आर्ट का किया प्रदर्शन

BSF कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने बॉर्डर पर फहराया तिरंगा

पटियालाः आज पूरे देश में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में जश्न जैसा माहौल बना हुआ है। लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस के समारोह में भाग ले रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों ने कई दिनों पहले ही गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं आज कई बड़ी हस्तियों द्वारा बड़े-बड़े शहरों के राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेकर तिरंगा फहराया गया।

इसी के चलते सीएम भगवंत मान आज पटियाला में तिरंगा फहराया। इस दौरान पंजाब के 24 पुलिस अधिकारियों को सीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें 5 को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 19 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जा रहा है। पटियाला में संबोधन करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने में पंजाब का अहम योगदान है, लेकिन दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारे अन्नदाता को हड़ताल करनी पड़ रही है। पहली बार हुआ कि मरण-व्रत करने पड़ रहे हैं। केेंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों को बुलाकर बातचीत करे, जिससे ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की बजाय खेतों की तरफ हों। किसान खेतों में अच्छे लगते है।

लुधियाना में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएयू ग्राउंड में पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराया। राज्यपाल ने टैंकों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। शहर में इस समय 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर हैं। समारोह में 900 छात्र शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में 17 विशेष झांकियां दिखाई जा रही हैं।

पहली बार सेना के जवान समारोह में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दवाइयां और एक स्थायी एंबुलेंस भी मौजूद है। वहीं स्टेडियम में पानी, शोचालय और अन्य सुविधाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई थी।

अमृतसर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के साथ-साथ बीएसएफ जवानों ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक सीमा के चेक प्वाइंट पोस्ट पर बड़ा समारोह करवाया जिसमें बी.एस.एफ. कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान बी.एस.एफ. कमांडेंट ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बिना किसी डर के लोगों को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कहा।

इस दौरान जवानों में खुशी का एहसास साफ देखा गया। बीएसएफ कमांडेंट हर्ष नंदन जोशी ने कहा कि दोनों देशों में शांति और सौहार्द कायम रहना चाहिए। देश की सुरक्षा के साथ कोई भी चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को अमृतसर के गोल्डन गेट से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन भागों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला भाग 47 किलोमीटर, दूसरा 21 किलोमीटर और तीसरा 10 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष भाग लेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 से अब तक बीएसएफ ने कुल 301 किलोग्राम हैरोइन व कई अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बीएसएफ ने 39 ड्रोन भी मार गिराए हैं।

मोहाली में भी लोगों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेडियम में एनसीसी की परेड आकर्षण का केंद्र थी। लोगों ने परेड का खूब आनंद लिया। इस दौरान तिरंगा झंडा फहराने के बाद जन गण मन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर डीजीपी अर्पित शुक्ला, डीसी आशिका जैन, एसएसपी दीपक पारिक व अन्य मौजूद थे।

बटाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शहीद लेफ्टिनेंट अशोक चक्र खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा परेड के बाद उन्होंने विभिन्न पुलिस टुकड़ियों और एनसीसी कैडरों की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।

मोगा में भी इस दिन को बड़ी ही खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके तिरंगा फहराने की रस्म पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने की ओर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके मोगा के विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, डीसी विशेष सारंगल, पंजाब स्पेशल डीजीपी जतिंदर जैन, एसएसपी अजय गांधी के अलावा सभी अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब वासियों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कई लोगों ने बॉर्डर पर पहुंचकर रिट्रीट सेरेमनी देखी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर डीसी दीपशिखा शर्मा, एसएसपी सौम्या मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -