लुधियानाः नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर के ऐलान को लेकर राजनीति गरमाई हुई थी। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंदरजीत कौर को मेयर घोषित किया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर को और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर को नियुक्त किया गया।

बता दें कि अब आप पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा 11 बजे ए-जोन नगर निगम दफ्तर में मीडिया से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए निगम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। कार्यकारी अभियंता बलविंदर सिंह कार्यक्रम स्थल के पास गड्ढों की सफाई और पैचवर्क की देखरेख कर रहे हैं और कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम सिंह को पानी की आपूर्ति या सीवर लाइन लीक को रोकने और सड़क की नालियों को ढकने का काम सौंपा गया है।
