अमृतसरः पंजाब में लगातार किसान संगठन अलग-अलग जगहों पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अमृतसर में किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया गया। जहां किसानों का पुलिस के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस द्वारा किसानों को खदेड़ने के लिए लाठिया बरसाई गई। वहीं किसानों को घटना स्थल से हटाकर पुलिस बसों में बैठाया गया। घटना में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस का यह रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दरअसल, किसान संगठन लगातार प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कई बार समझाने के बावजूद कई किसानों को हिरासत में लिया। इस संघर्ष के दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए।
किसान नेता के अनुसार, वे शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ जबरदस्ती की, जिससे कई किसान बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने मांग की है कि इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने जानकारी दी कि बार-बार समझाने के बावजूद वे धरना प्रदर्शन नहीं छोड़ रहे थे और माननीय कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहे थे, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।