Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में हुई झड़प, कर्मियों में...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में हुई झड़प, कर्मियों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के प्रताप नगर के पेट्रोल पंप पर 2 पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंप पर तेल डलवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान तेल डलवाने आए युवकों पर दूसरे ग्रुप के युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि इस झगड़े में पंप कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पंप मालिकों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा हैकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवा रहा है। इस दौरान एक युवक उसके पास आकर बाते करने लग जाता है। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से युवक आते है और आते ही दोनों एक-दूसरे पर हमला कर देते है। इस घटना को लेकर पंप के कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लग गए। वहीं पंप पर एक्टिवा में तेल भरवाने आई महिला तुरंत घटना स्थल से डरकर भाग गई। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पहले से पंप पर खड़े थे। इस दौरान दूसरे युवक बाइक पर सवार होकर आते है और आते ही वह दूसरे पक्ष पर हमला करना शुरु कर देते है। घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -