Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Civil Hospital का इमरजेंसी वार्ड बना जंग का अखाड़ा, जमकर...

Punjab News: Civil Hospital का इमरजेंसी वार्ड बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में आए दिन लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं एक बार फिर से देर रात सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। जहां सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुट इमरजेंसी वार्ड के भीतर ही भिड़ गए। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस की मौजूदगी और डॉक्टरों के डर की परवाह किए बिना एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सिख युवक अपना मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचते हैं और गाली-गलौज शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते हमलावर युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है और उसे घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले जाता है। वहां हमलावर पीड़ित के बालों को पकड़कर उसे बेरहमी से पीटता है। अस्पताल में मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे लेकिन हमलावर किसी के रोके नहीं रुका। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि सारा विवाद पतंग काटने को लेकर शुरू हुआ था।

गुरमीत के अनुसार गांव का ही गागू नामक युवक नशे का आदी है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले गांव में हमला किया और ईंटें बरसाईं। जिसके बाद हम राजीनामे को तैयार थे लेकिन बात न बनने पर मैं मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल आया। हमलावर मेरा पीछा करते हुए यहां भी आ गए और पुलिस के सामने ही मुझे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन और वहां तैनात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गुरमीत का कहना है कि जब उसे पीटा जा रहा था तब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इस तरह का हमला लुधियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा सवालिया निशान लगाता है। पुलिस मुलाजिम भूपिंदर सिंह ने बताया हमें सूचना मिली थी कि मेहरबान इलाके में लड़ाई के बाद दो गुट अस्पताल पहुंचे थे। वहां उनके बीच दोबारा झड़प हुई है। फिलहाल दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया गया है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -