Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabFirozpurPunjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, पत्रकारों पर भी किया...

Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, पत्रकारों पर भी किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

फिरोजपुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर में कानून का डर इस हद तक खत्म हो गया है। अब सरकारी संस्थानों में भी गुंडागर्दी करने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर सिविल अस्पताल से सामने आया जहां दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। अस्पताल में भर्ती होने आई महिला को पीटा पीटने की वीडियो भी सामने आई है।

इस घटना के दौरान पत्रकार पर भी हमला किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुहरसहाय हलके के मोहन के उत्तर गांव में भट्टे के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जहां एक पार्टी ने पहले दूसरी पार्टी को पीटा, जब घायलों को अस्पताल लाया गया तो दूसरी पार्टी महिलाओं को अपने साथ लेकर फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंच गई, जहां उन्होंने मरीजों और सिविल अस्पताल की परवाह किए बिना गुंडागर्दी का नंगा नाच किया और अस्पताल के अंदर ही पहली पार्टी की महिला को पीटा, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोगों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है और सरकारी अस्पताल को ही जंग के मैदान में बदल दिया गया है। इसी के साथ ही, जब ये गुंडे इसे कवर करने वहां पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों को भी पीटना शुरू कर दिया। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाने के SHO कशमीर सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और उन्होंने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर एसोसिएशन ने भी निंदा की है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस पत्रकारों पर हुए हमले में क्या कार्रवाई करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page