Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsPunjab News: ड्रग तस्करी मामले में मजिठिया के खिलाफ जांच कर रही...

Punjab News: ड्रग तस्करी मामले में मजिठिया के खिलाफ जांच कर रही SIT में हुआ बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम माजिठिया से संबंधित ड्रग तस्करी मामले की जांच कर रही एसआईटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी के प्रमुख और 2 सदस्यों को बदल दिया गया है। पूर्व एसआईटी सदस्य एआईजी. (प्रोविज़निंग) वरुण शर्मा को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे डीआईजी एचएस भुल्लर की जगह लेंगे।

इसके अलावा तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा और एसपी (एनआरआई), पटियाला गुरबंस सिंह बैंस को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है। यह 5वीं बार है, जब एसआईटी में बदलाव किए गए हैं। पहले, एसआईटी की अगुवाई हमेशा डीआईजी या इससे उच्च रैंक के अधिकारी द्वारा की जाती थी। यह पहली बार है जब एसआईटी की कमान एआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -