Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: इन इलाकों में बारिश के आसार, 13 जिलों में धुंध...

Punjab News: इन इलाकों में बारिश के आसार, 13 जिलों में धुंध बढ़ने की उम्मीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः दिन-ब-दिन पंजाब में मौसम के आसार बदलते नजर आ रहे है। ठंड मेें भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीं पंजाब सहित चंडीगढ़ में जल्द ही बारिश के आसार भी देखने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आ रहा है। हिमालय की चोटियों पर तो 7 दिसंबर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर 8 दिसंबर को देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।पंजाब में तापमान 4 तो चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि इस साल उत्तर भारत में सर्दी कुछ दिन और रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से ऐसे हालात बन रहे हैं। एक तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, उसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध का असर भी देखने को मिलेगा।

7 नवंबर को मालवा के 9 जिलों में धुंध रहेगी। जबकि 8 नवंबर को 13 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब में धुंध का असर अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला लुधियाना, बरनाला और संगरूर में देखने को मिलेगा।

अभी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य होगा और हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अमृतसर में भी हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर में हल्की धुंध के साथ तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं लुधियाना में हल्की धुंध के साथ तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली में हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है और पटियाला में हल्की धुंध के साथ तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -