Punjab Govt Advertisement
HomeChandigarhPunjab News: Property Dealer की गोलियां मारकर हत्या मामले की CCTV आई...

Punjab News: Property Dealer की गोलियां मारकर हत्या मामले की CCTV आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की चरणप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। जिसकी CCTV फ़ुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि लाल शर्ट और हेलमेट पहना एक व्यक्ति पहले कंडक्टर साइड और फिर ड्राइवर साइड आकर लगातार फायरिंग करता दिखाई जा रहा है।

वहीं इस घटना में लक्की पटियाल गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है। इस दौरान पोस्ट में लक्की पटियाल ने कत्ल की वजह भी बताई है। गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- आज सेक्टर-9 में चिमनी कुब्बाहेड़ी लीर का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लक्की पटियाल लेता हूं। यह हमारे एंटी लीरा का खबरी था और उन्हें फिरौतियां लेकर देता था।

इसे पहले भी समझाया गया था कि हमारे एरिया में हमारे लोगों की जानकारी एंटियों को न दिया करे। इसके अलावा मोहाली में गुरविंदर के मर्डर में भी इसका हाथ था। गुरविंदर मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था। लेकिन जो हमारे खिलाफ जाते हैं, उनके खिलाफ हमने यह कार्रवाई की। अब हम एक-एक करके सभी को ढूंढकर मारेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने परिवार को बताया कि हमारे पास आरोपियों की बाइक का नंबर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह पर हत्या हुई, वहां पर आसपास दो कैमरे लगे हैं। लेकिन वह सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। हालांकि पुलिस को जल्दी ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पूरे शहर में कैमरे लगे हुए हैं।

बता दें कि चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -