लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में रविवार रात गोबिंदसर मोहल्ले में नगर कीर्तन के दौरान बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान घटना का सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें बच्चा अपनी नानी हरप्रीत कौर के साथ खड़ा था और आसपास बहुत सी महिलाएं भी खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसके पैर में गोली लगती है और वह नीचे गिर जाता है। बच्चे के साथ नानी भी नीचे गिरती है। नानी खुद भी उठी और बच्चे को उठाने की कोशिश करने लगी तो इतने में गोली चलाने वाला शख्स भी वहां पर आ गया।
नगर कीर्तन में बच्चे को गो/ली लगने का CCTV आया सामने
NEWS:https://t.co/oQIP8L6MeE#NagarKirtan #PunjabNews #CCTVFootage #ShootingIncident #ChildInjured #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #LudhianaNews #PunjabUpdate pic.twitter.com/tyN0DK9Uql— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2025
बाद में लोगों ने बच्चे को उठाया और फिर देखा कि उसके पैर से खून आ रहा है। तब तक किसी को भी यह पता नहीं लगा कि उसे गोली लगी है। काफी समय बाद लोगों को पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।