Punjab Govt AD
HomePunjabFirozpurPunjab News: इस मामले में Akali Dal के 2 नेताओं सहित कई...

Punjab News: इस मामले में Akali Dal के 2 नेताओं सहित कई अज्ञात पर मामला दर्ज !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः पंजाब पुलिस ने जलालाबाद में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीपीओ) के कार्यालय के पास गोलीबारी की घटना को लेकर एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामल में शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में तफ्तीश की जा रही है।

दरअसल, शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय के पास यह घटना हुई थी। इस घटना में आम आदमी पार्टी (आप) के दो समर्थक भी घायल हो गए। जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज ने आरोप लगाया कि अकाली दल नेता नोनी मान ने कथित तौर पर बराड़ पर गोली चलाई। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी पूर्व सांसद ज़ोरा सिंह मान के बेटे हैं।

इस मामले में आप कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाए थे कि नोनी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कथित तौर पर धमकी दी थी, इसके बाद नोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश में इन दिनों ग्राम पंचायत चुनावों के लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे। आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने राजनीतिक हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा, “यह देखना निराशाजनक है कि हमारी पार्टी के सदस्य हिंसा का शिकार हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जलालाबाद में मनदीप बराड़ नामक उम्मीदवार पर अकाली दल से जुड़े लोगों ने उस समय हमला किया, जब वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। इस तरह की राजनीतिक गुंडागर्दी का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।” इसी के साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगों से अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा सहित विपक्षी दलों द्वारा ऐतिहासिक रूप से की गई हिंसा और धमकी के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम नागरिकों से भय और हिंसा की राजनीति को अस्वीकार करने का आग्रह करते हैं।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -