Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Highway पर Truck से टक्कर के बाद पलटी Car, देखें...

Punjab News: Highway पर Truck से टक्कर के बाद पलटी Car, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हाईवे पर ट्रक और कार में टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड़ पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में बच्चे सहित 3 लोगों को मामूली चोटें आई है। मामले की जानकारी देते हुए मनीष सैनी ने बताया कि गाड़ी ने ट्रक को कट मारकर निकलने की कोशिश की, इस दौरान यह हादसा हो गया।

मंजीत ने कहा कि वह मेरठ से आ रहा था और जम्मू के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी पलट गई। घटना के दौरान गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। मंजीत ने कहा कि थोड़ी मेरी गलती है और थोड़ी ट्रक ड्राइवर की गलती है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी से परिवार को बाहर निकाला और गाड़ी को सीधा किया।

वहीं रतन दीप सिंह ने कहा कि कार चालक ने ओवरटेक की और उन्हें लगा कि वह आगे निकल जाएंगे, लेकिन गाड़ी हादसे में पलट गई। घटना में परिवार बाल-बाल बच गया। दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर गुलजार सिंह ने कहा कि गाड़ी चालक ओवरटेक कर रहा था, इस दौरान उसकी गाड़ी पलटी और उसने अपने ट्रक की ब्रेक लगा दी। ट्रक चालक का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -