होशियारपुरः मुकेरियां के दिल्ली जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो स्कूटियों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार साइड देने के चक्कर में कार चालक ने 4 एक्टिवा सवारों में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार सभी की मौत हो गई। 2 मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है।
कार ने स्कूटी को मारी ट*क्कर, हा-दसे में 4 की मौ*त#RoadAccident #CarScootyCollision #FatalCrash #FourDead #TrafficAccident #RoadSafety #TragicIncident #BreakingNews pic.twitter.com/geU8Q4FLuP
— Encounter India (@Encounter_India) February 3, 2026
बाकी 2 प्रवासी नौजवान की पहचान विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है जोकि दरभंगा बिहार के रहने वाले है। मृतक एक्टिवा सवार चारों मैरेज पैलेस से वेटर का काम कर घरों को लौट रहे थे। दूसरी ओर घटना में कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। लोगों के अनुसार घटना देर रात 1 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अभी तक मृतकों के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण टक्कर में केवल दो स्कूटियां ही नहीं, बल्कि एक ट्रक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे।
