बठिंडाः शहर के जोगर पार्क के पास आज सुबह सरहिंद नहर में एक कार गिरने का मामला सामने आया है। हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल कार पूरी तरह से नहर में डूबी हुई है और प्रशासन द्वारा उसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
Car fell into Sirhind canal, causing commotion#breaking #latestnews #viralvideo #encounternews #RashmikaMandanna #DulquerSalmaan लोकप्रिय कार्यक्रम pic.twitter.com/0kRIdnJwYa
— Encounter India (@Encounter_India) July 27, 2025
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार अनियंत्रित होकर नहर के किनारे से फिसलती हुई सीधे सरहिंद नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत दल को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया।
बठिंडा पुलिस और जल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद थे। नहर में डूबी हुई कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है, लेकिन नहर के किनारे सुरक्षा उपायों की कमी फिर से चर्चा में आ गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर किनारे मजबूत रेलिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।
