बठिंडाः जिले के डबवाली हाईवे पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांव गुरु सर शैणे वाला के पास कार और पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना संगत सहारा की हेल्पलाइन नंबर पर दी गई।
जिसके बाद एनजीओं की मदद से घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस चालक ने कहाकि कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप बलैरो में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दोनों घायल हो गए। जिनसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।