लुधियानाः पश्चिमी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मई महीने में लुधियाना पश्चिमी सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक उनका आधिकारिक पार्टी की तरफ से ऐलान नहीं होता, तब तक वे मेरे खिलाफ उम्मीदवार नहीं हैं।
वहीं बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर लिखे गए खालिस्तानी नारे को लेकर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह शरारती अनंसर किसी धर्म से संबंधित नहीं है। दूसरी ओर जिले में निकाले जाने वाले रोड शो को लेकर संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह नशे को लेकर रोड शो निकाला जा रहा है। जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब के प्रभारी अमन अरोड़ा सहित कई नेता इस रोड शो में पहुंचेंगे।
