लुधियानाः गांव पायल निवासी जूता कारोबारी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ हनी सेठी को लेकर बड़ी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना दुगरी की पुलिस ने हनी सेठी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हनी सेठी और उसके दोस्त अवि सिद्धू के खिलाफ दुगरी थाने की पुलिस ने करीब 2 महीने पहले मामला दर्ज किया था। उस दौरान हनी और उसके दोस्त अवी सिद्धू पर सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म के जरिए नवनीत नाम की महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि हनी का दोस्त अवी सिद्धू इंग्लेड में रहता है।
दरअसल, महिला नवनीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि उसे आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हनी सेठी और उसके दोस्त अवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। महिला नवनीत कौर की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी हनी सेठी और अवि दोनों ही आरोपी पाए गए।
महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपी हनी सेठी और अवि उसे ब्लैकमेल करते हैं। वे उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी देकर पैसे मांग रहे हैं। नवनीत कौर का आरोप है कि अवि ने उसे पोर्न स्टार कहकर सोशल मीडिया पर लिखा कि वह जल्द ही उसका अश्लील वीडियो लोगों के साथ शेयर करेगा। नवजीत ने कहा कि आरोपियों ने उसकी छवि खराब की है।
