मोहालीः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन द्वारा बस स्टैंड बंद करने का बीते दिन ऐलान किया गया था। लेकिन अब उन्होंने बंद की कॉल वापिस ले ली है। ऐसे में आज नियमित रूप से बसे चलेंगी। यूनियन ने आज 2 घंटे बस स्टैंड बंद रखने का अपना फैसला वापस ले लिया है। यह जानकारी पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह ने दी है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला विभाग के अधिकारियों के फोन के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने वेतन संबंधी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, आगे का काम पहले की तरह ही होगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि वेतन के संबंध में जनरल मैनेजर (प्रशासन) ने फोन पर उन्हें अप्रैल माह के वेतन के बजट के बारे में जानकारी दी है। रेगुलर, पेंशनर व ठेका कर्मचारियों का वेतन देर शाम तक खातों में जमा करवाने व शेष आउटसोर्स साथियों का वेतन कल तक खातों में जमा करवाने की जिम्मेदारी लेते हुए यूनियन ने कल 2 घंटे का बस स्टैंड बंद रखने का निर्णय लिया है।
यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अगले महीने पनबस व पीआरटीसी कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया गया तो पहले दिए गए नोटिस पर कायम रहते हुए 7 तारीख को सभी डिपो के सामने गेट रैलियां करके मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। 10 तारीख को पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद रहेंगे। अगले रोष प्रदर्शन में वेतन नहीं तो काम नहीं के सिद्धांत पर अमल करते हुए जल्द से जल्द सभी डिपो बंद कर दिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी पनबस व पीआरटीसी मैनेजमेंट और पंजाब सरकार की होगी