लुधियानाः जिले में बस स्टैंड पर अवैध वसूलियों को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद सुपर्वाइजर मौके पर पहुंचा और उसने वायरल वीडियो के बारे में मीडिया से बात की। अधिकारी ने बताया बस स्टैंड का ठेक सुरिदंर के पास ठेका है। ठेकेदार को बार-बार बुलाकर बाथरूम के पैसे लेने से मना किया गया है। इस दौरान बस स्टैंड पर पैसे ना लिए जाने को लेकर बैनर भी लगवाए गए है।
अधिकारी ने कहा कि उसके बावजूद कर्मियों द्वारा बाथरूम जाने के लिए पैसे लिए जाते है। अधिकारी ने माना ठेकेदार पर दफ्तर के अधिकारियों द्वारा 5-5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि बैनर लगवाने के बाद कर्मियों द्वारा बैनर को फाड़ दिया जाता है। जिसके बाद अब अधिकारी ने कहाकि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत दे दी गई है। जिस पर जीएम द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
वहीं राहगीर ने बताया कि वह बाथरूम करने के लिए गया तो वहां बाथरूम के बैठे कर्मी ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। व्यक्ति ने बताया कि वह खुद हाईकोर्ट का एडवोकेट है और उसने जब कर्मी से कहा कि सरकार द्वारा बस स्टैंड पर बाथरूम की चार्ज वसूलने को लेकर ऐसा कोई टेंडर पास नहीं हुआ है। जिसके बाद कर्मी ने कहा कि उन्होंने 3 हजार रुपए महीने के हिसाब से आगे पैसे देने होते है। व्यक्ति ने कहा कि बहस करने बजाए उसे 10 रुपए दे दिए। जिसके बाद उसने अधिकारी को सूचित किया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे वहां से निकाल दिया और राहगीर के पैसे कर्मी से वापिस करवाए।
